हॉस्पिटल में हुई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 22 दिन पहले हुई थी शादी

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। क्राइम डेस्क


 ऊना मुख्यालय के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। जिस पर मृतका के परिजनों ने निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप जड़ा है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते उनकी लाडली की जान गई है। मृतक महिला की पहचान ममता पत्नी जसवीर सिंह निवासी समनाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि करीब 22 दिन पूर्व 23 फरवरी को ही इस युवती की शादी हुई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं, घटना के संबंध में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। हालांकि क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने से पूर्व इस नवविवाहिता को उपचार के लिए जिला मुख्यालय के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी हालत ज्यादा बिगड़ जाने के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता हरोली के भदसाली निवासी कृष्ण और मृतका के मामा ने बताया कि उनकी बेटी को पथरी की शिकायत थी। 


इसी के चलते उसे जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में ससुराल पक्ष के लोग लेकर गए थे। लेकिन वहां पर उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे फौरन आनन-फानन में रीजनल अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।


वहीं निजी अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर हरजिंदर सिंह का कहना है कि किडनी में स्टोन की शिकायत के चलते ममता देवी को उनके अस्पताल लाया गया था। जहां उसका उपचार किया गया और वह सामान्य अनुभव कर रही थी। हालांकि उसके बाद अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसे फौरन दवा देने के बाद रीजनल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं डॉक्टर हरजिंदर सिंह का दावा है कि मृतका की माता ने ही बताया है कि ममता देवी की पीजीआई से कोई दवा चल रही थी जो पिछले 1 महीने से वह नहीं ले पाई थी।  



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए