Sirmour: मारकंडा नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। डेस्क


जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर मारकंडा नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज गया. पुलिस करीब चार बजे पहुंची उसके बाद शवों को निकाला गया. पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नाहन निवासी 18 वर्षीय गुरविंद्र सिंह व अमित कुमार के तौर पर हुई है.

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद एक युवक को मृत अवस्था में नदी से बाहर निकाल लिया गया ,लेकिन गहराई अधिक होने के कारण दूसरे युवक को बाहर निकालने में समय लगा.दूसरे युवक को बाहर निकालने के लिए दमकल कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया. लिहाजा काफी जद्दोजहद के बाद दूसरे युवक को बाहर निकाला जा सका.मिली जानकारी के मुताबिक 4 दोस्त दोपहर बाद मारकंडा नदी में नहाने गए थे.इसी बीच दो युवक नदी के बीच कुंड में डूब गए. इसके बाद घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए. सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी भी घटनास्थल पहुंच गई. एसपी ओमपति जमवाल ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थिति स्पष्ट होने के बाद पूरी जानकारी साझा की जाएगी. फिलहाल दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए