रानीताल के पास मिला कांगड़ा के व्यापारी का शव, जाँच में जुटी पुलिस

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। क्राइम डेस्क


शिमला – मटौर नेशनल हाईवे-88 पर रानीताल के निकट एक शव बरामद हुआ है। लोगों ने सोमवार सुबह जब शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा के तहत रानीताल के नजदीक रसूह चौक के पास सोमवार सुबह पुल के नीचे लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजीव वर्मा (48) पुत्र अजीत वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कांगड़ा पेट्रोल पंप के पास वर्मा इलेक्ट्रिक स्टोर पिता के साथ कार्य करने वाले राजीव वर्मा को चंडीगढ़ जाना था। गत रात्रि बेटे ने उन्हें कांगड़ा बस अड्डे पर छोड़ दिया था। लेकिन राजीव वर्मा का शव सुबह रानीताल के रसूख के पास पाया गया।


 कांगड़ा के वार्ड आठ में रहने वाले राजीव वर्मा के मोबाइल पर सुबह बेटी की फोन काल आई तो पुलिस वालों ने उठाया। यह सुनकर परिवार के सदस्‍य चौंक गए। तब पता चला कि यह शव कांगड़ा के एक इलेक्ट्रिकल व्यापारी का है। पुलिस टीम यह जांच में जुटी है कि राजीव वर्मा का शव यहां कैसे पहुंचा और रविवार रात्रि उसके साथ क्या हुआ। राजीव के सिर सिर पर गहरी चोट के निशान है और गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई बताई जा रही है, जिससे हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा राजीव की मौत कैसे हुई। 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए