प्रदेस में 2 महीनों में साढ़े 35 लाख की साइबर धोखाधड़ी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। वेब डेस्क



 प्रदेश में फर्जी कंपनियां लोगों को झांसे में लेकर लाखों का चूना लगा रही हैं। ढाई महीने के भीतर इन फर्जी कंपनियों ने 325 लोगों को ठगा है। इनसे 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। साइबर थाने में लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है। 10 लाख 50 हजार की राशि लोगों को रिफंड की गई है, जबकि 15 लाख से ज्यादा राशि को होल्ड कर दिया गया है। फर्जी कंपनियां लोगों को ओटीपी शेयर करने और लोन देने का झांसा दे रही हैं। पुलिस ने ठगी करने में इस्तेमाल होने वाली साइटों को चिह्नित कर इनका इस्तेमाल न करने की एडवाइजरी जारी की है। जिला कांगड़ा में ज्यादा लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।


शिमला, हमीरपुर और सोलन से भी साइबर सेल को ऑनलाइन शिकायतें मिली हैं। साइबर सेल के एएसपी नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि वर्ष 2022 में ढाई महीने के अंतराल में साइबर अपराध काफी बढ़ा है। शातिर नए तरीकों का प्रयोग कर हिमाचल के लोगों को ठग रहे हैं। पैन कार्ड बनाने से लेकर क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट रिडीम करने, ओटीपी शेयर करने, लोन देने के लिए साक्षात्कार करवाने के नाम पर लिंक भेजकर ठगी की जा रही है। करीब 400 ऐसी एप्लीकेशन हैं, जो फर्जी हैं। इनके लिंक लोगों को भेजे जा रहे हैं। लोग भी इनके झांसे में आकर लोन और अन्य चीजों के लिए आवेदन कर देते हैं। ऐसे में उनके अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो जाते हैं। इसके बाद लोग पुलिस थाना आकर शिकायतें करते हैं। 




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए