डॉक्टर सिकंदर कुमार निर्विरोध जीते राज्यसभा का चुनाव, कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो

  • उन्होंने कांग्रेस का भी धन्यवाद किया कि उनकी ओर से कोई भी नामांकन नहीं किया गया।
  • नादौन विधानसभा क्षेत्र से हैं  सिकंदर।



 हिमाचल की राज्यसभा सीट की चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को विधानसभा में समाप्त हुई. डॉक्टर सिकंदर कुमार आज निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए. कांग्रेस पार्टी की ओर से इस चुनाव में कोई भी उम्मीदवार नहीं उतरा गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलहकर त्रिलोक जम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने चौड़ा मैदान स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से विधानसभा तक जबरदस्त रैली निकाली जिसमें सिकंदर कुमार को कंधे पर बैठाकर विधानसभा में ले जाया गया.


इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट की प्रक्रिया संपन्न हुई और भाजपा के डॉक्टर सिकंदर कुमार विजय हुए. उन्होंने सिकंदर कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर सिकंदर कुमार का भाजपा में बड़ा योगदान रहा है. मुख्यमंत्री ने इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का धन्यवाद किया. उन्होंने कांग्रेस का भी धन्यवाद किया कि उनकी ओर से कोई भी नामांकन नहीं किया गया.


इस नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद



उन्होंने कहा कि सिकंदर कुमार हिमाचल के विकास के लिए काम करेंगे और सांसद के नाते हिमाचल की तरक्की के लिए पूर्ण सहयोग देंगे. राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का इस नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद किया.


रोजगार बढ़ाने का मेरा लक्ष्य रहेगा

उन्होंने भाजपा के सभी कायकर्ताओं, मंत्री, और विधायकों का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि मैं जानता और कार्यकर्ता के आश्वासन पर खरा उतरेगा और हिमाचल प्रदेश के विकास की गति को बढ़ाने में कोई कसर नहीं रखूंगा. हमेशा जनसेवा के लिए तैयार रहूंगा. उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रदेश के लिए योजनाओं को जल्द लाने का पूरा प्रयास करूंगा. हिमाचल की आर्थिकी को सुदृं बनाना, रोजगार बढ़ाने का मेरा लक्ष्य रहेगा.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए