कांगड़ा: मीलवां-ठाकुरद्वारा रोड पर रेत से भरा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। डेस्क



मीलवां-ठाकुरद्वारा रोड पर गांव उलैहड़ियां में मंगलवार रात रेत से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं। ट्रक पलटने का मुख्य कारण जलशक्ति विभाग के एक ठेकेदार द्वारा पक्के रोड के बिल्कुल साथ ही पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए निकाली गई नाली बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक पंजाब नंबर का ट्रक मंड क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशर से रेत लोड करके पंजाब जा रहा था और जैसे ही उलैहड़ियां गांव के पास पहुंचा तो एक अन्य वाहन को पास देते समय रोड के किनारे पलट गया। लोक निर्माण विभाग उपमंडल बडूखर के एसडीओ सिकंदर पठानिया ने बताया कि पक्के रोड से एक मीटर की दूरी पर ही ठेकेदार नाली निकाल सकता है, मौका देखा जाएगा। अगर नियमों को दरकिनार कर ठेकेदार द्वारा नाली निकाली गई है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए