मंडी:लोअर तरोट में एक गाड़ी के अंदर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सुंदरनगर। विशाल कुमार



  हिमाचल प्रदेश के ज़िला मंडी के घनोटु पुलिस थाना के तहत कनैड़ के लोअर तरोट में रहस्यमय परिस्थितियों में गाड़ी के अंदर से एक शव बरामद होने क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बोधराज के नेतृत्व में पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है.


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कनैड़ के प्रधान बिशन दास ने घनोटु पुलिस को सूचना दी कि नेशनल हाईवे-21 के किनारे लोअर तरोट में पिछले 3 दिनों से इंडिगो गाड़ी एसपी 28-7905 सड़क किनारे खड़ी है. जिसमें किसी व्यक्ति के शव होने का अनुमान है.वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस थाना घनोटू की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टि से पता चला है कि व्यक्ति बाहरी राज्य का है, लेकिन फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत कनैड़ के प्रधान विष्ण दास ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से एक गाड़ी खड़ी है. जब मौके पर आकर देखा तो गाड़ी के अंदर एक शव होने का अनुमान लगाया गया.


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना घनोटु की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री होते ने बताया कि गाड़ी में शव होने की सूचना प्राप्त हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है. मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

वित्त मंत्री ने जारी किया 2024-25 का बजट, सीएम सुक्खू बजट से नाराज़

वाराणसी: बीएचयू में बेड खाली, फिर भी नवजात को किया रेफर, ऑटो में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर भटके परिजन

सरकार का फैसला: डीजल और जेट ईंधन के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर टैक्स घटाया

गुरुग्राम: मानेसर में एनएसजी के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

विमल नेगी मौत मामले में CBI जांच के आदेश, हिमाचल में सियासत हुई तेज, जयराम ने सरकार पर उठाए सवाल

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

Israel War: हमास ने एलन मस्क को गाजा आने का दिया न्योता, नेतन्याहू ने आईडीएफ की खुफिया शाखा का किया दौरा

यूपी: दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट ने मचाई थी तबाही, 355 में 327 सैंपल में पुष्टि, अब एक हजार सैंपल के परिणाम का इंतजार