Mandi:सिर पर डंडे के वार से नदी में गिरा था राजकुमार, नदी बरामद शव से खुलासा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। वेब डेस्क


बीते शुक्रवार को ब्यास नदी से बरामद हुए व्यक्ति के शव मामले में नया खुलासा हुआ है. दरअसल, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे राजकुमार (50 वर्ष) जान बचा कर भाग रहा है और जब वह नदी के किनारे पहुंचा तो उसके पीछे आ रहे शख्स ने सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिस कारण वह नदी में गिर गया.


प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई थी, लेकिन वीडियो में साफ तौर देखा जा रहा है कि उसने छलांग खुद नहीं लगाई, बल्कि उसके सिर पर डंडे से वार किया गया था, जिसके बाद वह नदी में जा गिरा. वहीं, अब मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पहले 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन अब 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने इस वीडियो की पुष्टि की है. होली वाले दिन मंडी के मगवाईं में रहने वाले 2 परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच के संबंध पहले से ही सही नहीं थे. आए दिन जमीनी विवाद को लेकर आपस में झगड़े होते रहते थे. इससे पहले भी दोनों परिवारों पर मामले दर्ज हुए हैं. होली वाले दिन भी ऐसा ही हुआ. किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद पैदा हो गया.


राजकुमार ने पहले दूसरे परिवार के सदस्य पर लोहे की रॉड से वार किया और खुद मौके से फरार हो गया. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ने की कोशिश की. राजकुमार भागते-भागते नदी किनारे पहुंच गया, जहां से आगे भागने की कोई गुंजाइश नहीं थी. इसी बीच पीछे से आ रहे व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया और वह नदी में जा गिरा. जिसके बाद नदी में डूबने से राजकुमार की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए