नौकरी का झांसा देकर युवती से ठगी, उड़ाए 26 हज़ार


सिरमौर। बेरोजगारी के इस दौर में शातिर रोजगार का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं। ताजा मामला सिरमौर जिला से सामने आया है। यहां एक युवती रवीना को बैंक में नौकरी देने के नाम पर शातिरों ने 26,700 रुपए हड़प लिए। ठगी का अहसास होने पर युवती ने राजबन पुलिस को इस बावत सूचना दी। इसके बाद पुरुवाला थाना में आईपीसी की धारा-420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अपनी शिकायत में रवीना ने बताया कि 9 फरवरी, 2022 को सुबह 11 बजे उसे एक अनजान मोबाइल नंबर 83604-96529 से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम तन्वी मेहता बताया और कहा कि आपने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आपकी नौकरी लगवा दी जाएगी।


कन्फर्मेशन के लिए एक मेल आएगी। मेल के माध्यम से रवीना को आईसीआईसीआई बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर की पोस्ट पर नौकरी देने की बात कही गई। जिसके बाद रवीना से 2 हजार की राशि बतौर सिक्योरिटी मांगी गई। इसके बाद फाइल चार्ज को वजह बताया गया। रवीना ने गूगल पे के जरिए मोबाइल नंबर 84397-13601 पर राशि डाल दी। इसके बाद कॉल करने वाली लड़की ने रवीना को व्हाटस एप्प पर डॉक्यूमेंट भेजने को कहा। साथ ही उसे ये कहा गया कि फाइल आगे भेज दी गई है। उसके बाद मोबाइल नंबर 84397-13600 से दोबारा एक कॉल आई जिसमें कॉलर ने अपना नाम दीक्षा मदान बताया।


रवीना को बताया गया कि उसकी नौकरी आईसीआईसीआई बैंक की नाहन शाखा में लगी है। 2 मार्च, 2022 को ज्वाइनिंग कर लेना। कॉलर ने रवीना से उसकी माता जी की जानकारी मांगी तथा सैलरी अकाउंट खोलने के लिए भी जानकारियां हासिल की। कॉलर ने रवीना को कहा कि फाइल मैनेजर को भेजी जानी हैए आपको 12,500 की फीस देनी होगी। यह पैसे किसतों में वेतन के साथ वापस मिल जाएंगे। इस तरह शातिरों ने अलग-अलग बहानों से रवीना को जाल में फंसाकर कुल 26,700 की राशि हड़प कर ली गई। रवीना के मुताबिक उसके बाद उनके मोबाइल नंबर बंद हो गए। वहीं पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा-420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि शातिर ठगी के लिए रोजाना नए तरीके अपनाते हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहना चाहिए। 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

वित्त मंत्री ने जारी किया 2024-25 का बजट, सीएम सुक्खू बजट से नाराज़

वाराणसी: बीएचयू में बेड खाली, फिर भी नवजात को किया रेफर, ऑटो में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर भटके परिजन

सरकार का फैसला: डीजल और जेट ईंधन के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर टैक्स घटाया

गुरुग्राम: मानेसर में एनएसजी के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

विमल नेगी मौत मामले में CBI जांच के आदेश, हिमाचल में सियासत हुई तेज, जयराम ने सरकार पर उठाए सवाल

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

Israel War: हमास ने एलन मस्क को गाजा आने का दिया न्योता, नेतन्याहू ने आईडीएफ की खुफिया शाखा का किया दौरा