कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए अनूसूचित जाति आयोग का गठन - विरेन्द्र कश्यप

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो

योजनाओं को धरातल तक पहुचंाने के लिए अधिकारी प्राथमिकता से करें कार्य



 हिमाचल प्रदेश अनूसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सासंद विरेन्द्र कश्यप ने हिमाचल प्रदेश अनूसूचित जाति आयोग की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज में कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश में पहली बार अनूसूचित जाति के हितों की रक्षा के लिए अनूसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है ताकि समाज के कमजोर वर्गों की हर संभव सहायता की जा सके।   उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनूूसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं को धरातल तक पहुचंाने के लिए समस्त अधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्य करें ताकि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को लाभान्वित कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।

 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अनूसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत आंबटित किए गए बजट को एक निर्धारित समयावधि में व्यय करना सुनिश्चित करें, ताकि अनूसूचित जाति वर्ग के लोगों को शतप्रतिशत लाभान्वित किया जा सके  इस योजना के तहत जो विकास कार्य प्रगति पर है और पूर्ण करने  के लिए अतिरिक्त धन की आवश्यकता है तो उनकी सूची भी शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें । सभी विभाग अनूसूचित जाति विकास योजना के तहत आंबटित धनराशि की व्यय रिपोर्ट भी निर्धारित समय पर नियमित रूप से भेजें।

उन्होंने चुने हुए प्रतिनिधियों से भी कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का  पूर्ण लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मिल रहा है, फील्ड से इसकी पूरी फीडबैक आयोग तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने पंचायत प्रधानों से भी आग्रह किया कि पंचायत में एकसमानता का वातावरण बनाएं । 


उन्होंने बताया कि अनूसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2015 से 2021 तक जिला में 106 मामले दर्ज किए गए। चालू वित्त वर्ष में अनूसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत दिसबंर 2021 तक 3303.55 लाख रूपये की धनराशि व्यय की जा चुकी है। वर्ष 2015 से 2020 तक 202 अनूसूचित जाति से संबंधित छात्रों को शिक्षा के लिए ऋण स्वीकृत किया गया। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतंर्गत 783 लोगों को  तथा अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के अंतंर्गत 1914 और अंतरजातिय विवाह पुरस्कार योजना के तहत 290 लोगों को लाभान्वित किया गया।

     इस मौके पर उपायुक्त देब श्वेता बनिक ने आश्वाश्न दिया कि आयोग द्वारा दिए गए सुझावों पर शीघ्र ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     इस अवसर पर निदेशक सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग विवेक भाटिया,जिला कल्याण अधिकारी संजीव शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य अनूसूचित जाति आयोग के सदस्य जगदीश सिंह बग्गा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी,उपाध्यक्ष नरेश कुमार,जिला परिषद सदस्य,बीडीसी सदस्य पूर्व विधायक भोंरज डा.अनिल धीमान इसके अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



       

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

वित्त मंत्री ने जारी किया 2024-25 का बजट, सीएम सुक्खू बजट से नाराज़

वाराणसी: बीएचयू में बेड खाली, फिर भी नवजात को किया रेफर, ऑटो में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर भटके परिजन

सरकार का फैसला: डीजल और जेट ईंधन के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर टैक्स घटाया

गुरुग्राम: मानेसर में एनएसजी के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

विमल नेगी मौत मामले में CBI जांच के आदेश, हिमाचल में सियासत हुई तेज, जयराम ने सरकार पर उठाए सवाल

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

Israel War: हमास ने एलन मस्क को गाजा आने का दिया न्योता, नेतन्याहू ने आईडीएफ की खुफिया शाखा का किया दौरा