दो लुटेरी लड़कियों ने लाखों लूटे: रास्ता पूछने के बहाने मुंह पर किया स्प्रे, अगले दिन होश आया तो रोड पर पड़ा था हनी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
दिल्ली। वेब डेस्क


मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में निजी कंपनी के सेल्समैन से सवा दो लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। ऑटो सवार दो युवतियों ने रास्ता पूछने के बहाने पीड़ित को रोका। एक युवती ने बातचीत के दौरान अचानक उसके मुंह पर स्प्रे कर दिया। बाद में दूसरी युवती ने उसे जबरन ऑटो में खींच लिया। 

पीड़ित हनी (30) बेहोश हो गया। अगले दिन उसको होश आया तो उसने खुद को खालसा कॉलेज, देव नगर के पास सड़क पर पड़ा पाया। हनी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से प्रसाद नगर थाना पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक हनी अपने परिवार के साथ रोशनआरा रोड इलाके में रहता है। वह राजेंद्र नगर की एक निजी कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित हनी ने बताया कि 16 मार्च की शाम के समय उसने करोल बाग स्थित टैंक रोड से माल की पेमेंट ली थी। हनी ने सवा दो लाख रुपये एक बैग में डाले और पैदल ही पूसा रोड की ओर जाने लगा। इस बीच एक ऑटो उनके पास आकर रुका। पीछे दो युवतियां बैठी थीं। एक युवती हनी से धौलाकुंआ का रास्ता पूछने लगी। 

वह अभी रास्ता बता ही रहा था कि अचानक एक युवती ने उसके मुंह पर कोई स्प्रे किया। हनी की आंखों के आगे अंधरा छा गया। दूसरी युवती ने जबरन उसे ऑटो में खींच लिया। इसके बाद हनी अपनी सुधबुध हो बैठा। 

अगले दिन सुबह उसे होश आया तो उसने खुद को देव नगर एरिया में पाया। उसका रुपयों का बैग गायब था। मामले की सूचना प्रसाद नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसका बयान लेकर मामला दर्ज किया गया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए