दो वन माफिया खैर के मोच्छे सहित धरे, आरोपियों ने जड़ से उखाड़ दिए 7 पेड़

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। जतिन

 दौलतपुर चौक पर वन विभाग ने पकड़े आरोपी, दो मौके से फरार


  जिला में वन माफिया सक्रिय हो गए हैं। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते चलेट चौक पर वन विभााग ने रविवारको अवैध रूप से तस्करी करके ले जाए जा रहे 21 खैर के मोच्छे बरामद किए हैं। विभाग ने एक ट्राला सहित दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल कीए जबकि दो आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है की वन विभाग की टीम ने चलेट में रविवार सुबह साढ़े पांच बजे नाका लगा रखा था।

तभी गगरेट की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप ट्राला आया, जिसे उन्होंने जैसे ही रोका तो उसमें सवार दो युवक भाग खड़े हुए, जबकि अन्य दो युवकों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जब ट्राले की जांच की तो एक तिरपाल के नीचे ढककर 21 मोच्छे खैर की लकड़ी के पाए गए, जिन्हें तस्करी कर पंजाब की तरफ ले जाया जा रहा था। जब विभाग ने इनके कागजात मांगे तो आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाए। जिस पर मामला पुलिस के सपुर्द कर दिया गया।


वन विभाग एवं पुलिस टीम के आईओ बृज भूषण ने आरोपियों से पूछताछ और छानबीन करने पर पाया गया कि उपरोक्त खैर पेड नगंल जरियाला बीट के जंगल (सरकारी) खन टिला नामक स्थान से पांच हरे खैर पेड़ व दो सूखे खैर के पेड़ जड़ से उखाड़े है। उपरोक्त नुकसान को मध्य नजर रखते हुए वन विभाग ने ट्राला चालक ललित जसवाल गांव बड़ोह व साहिल गांव नगनोली तह घनारी जिला ऊना के इलावा दो अन्य आरोपियों जो कि गोंदपुर बनेहड़ा के बताए जा रहे हैं के खिलाफ प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वन विभाग के बीओ पूर्ण राम ने बताया कि उन्होंने चारों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। उधर, चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई एवं छानबीन शुरू कर दी है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

वित्त मंत्री ने जारी किया 2024-25 का बजट, सीएम सुक्खू बजट से नाराज़

वाराणसी: बीएचयू में बेड खाली, फिर भी नवजात को किया रेफर, ऑटो में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर भटके परिजन

सरकार का फैसला: डीजल और जेट ईंधन के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर टैक्स घटाया

गुरुग्राम: मानेसर में एनएसजी के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

विमल नेगी मौत मामले में CBI जांच के आदेश, हिमाचल में सियासत हुई तेज, जयराम ने सरकार पर उठाए सवाल

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

Israel War: हमास ने एलन मस्क को गाजा आने का दिया न्योता, नेतन्याहू ने आईडीएफ की खुफिया शाखा का किया दौरा

यूपी: दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट ने मचाई थी तबाही, 355 में 327 सैंपल में पुष्टि, अब एक हजार सैंपल के परिणाम का इंतजार