हिमाचल: 'आप' विस् चुनाव के लिए घोषित करेगी सीएम फेस

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। देव सकलानी

फ़ोटो: दिल्ली विधानसभा सदन 

'आप' का पहाड़ी राज्य हिमाचल में सीएम फेस जल्द घोषित होगा। मंडी में छह अप्रैल को केजरीवाल की प्रस्तावित रैली में इसका एलान हो सकता है। आप के चुनावी एजेंडे से भी हिमाचल की जनता इसी दिन रूबरू होगी। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर ने बुधवार को नेरचौक में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। कहा कि पंजाब चुनाव नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी से दो लाख पचास हजार से अधिक कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं। आप की जब हवा चलती है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी ही डोल जाती है। पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ेगी तथा सरकार बनाएगी। हिमाचल की राजनीति में आने वाले छह अप्रैल को नया इतिहास रचा जाएगा।


आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। नेताओं के तानों को सुनने के बाद चुनौती के तहत यह पार्टी बनी है। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता है, मगर वे खुशफहमी में हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि दिल्ली में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होता था। आज दिल्ली के बाद पंजाब में भी आप की सरकार बनी है। पहले यह कहा जाता था कि आप केवल दिल्ली की ही पार्टी है जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करके दिखाए। जब आप की सरकार ने सारे वादे पूरे किए तो दुनिया भर के लोग विकास देखने आने लगे। अब राजनीति में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। लोगों में आम आदमी पार्टी से उम्मीद जगी है। उनके साथ बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश रावत, एससी मोर्चा के अध्यक्ष धनदेव मौजूद रहे।


कांगड़ा ज़िले में आएंगे 'आप' के नेता सत्येंद्र जैन और रत्नेशगुप्ता


आम आदमी पार्टी की 6 अप्रैल को मंडी में होने वाली रैली को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने हिमाचल की ओर रुख कर दिया है। वीरवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता कांगड़ा आ रहे हैं। इस दौरान व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी से रुष्ट नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। बुधवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने मंडी में राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के रोड शो को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। 


आम आदमी पार्टी मंडी रोड शो में 30 हजार के करीब लोगों के उमड़ने का दावा कर रही है। रैली को सफल बनाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र से बसों में लोग लाए जाने हैं। अरविंद केजरीवाल 6 अप्रैल को ही मंडी में विधानसभा चुनाव लड़ने की हुंकार भरेंगे। हाईकमान ने प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह 5 अप्रैल तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाएं। इसके अलावा जैसे जैसे लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उन्हें जिम्मेदारी देने को कहा है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने बताया कि दो वरिष्ठ नेता आज कांगड़ा जा रहे हैं। इस दौरान वह कई लोगों से मुलाकात करेंगे। 


'आप' में कई नामी चेहरे होंगे शामिल 

आम आदमी पार्टी की रैली में कई लोग शामिल होने हैं। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कई नेता आप के संपर्क मेें हैं। इनकी लगातार दिल्ली में केजरीवाल से बात हो रही है। 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़त

जानिए क्या खास है सीएम जयराम ठाकुर द्वारा पेश हिमाचल बजट 2022-23 में

क्राइम ब्रांच ने ₹20000 का रखा था ईनाम, 5 महीने से चल रही थी तलाश, यहां से मिली 28 साल की लापता यह युवती क्राइम News in Hindi, क्राइम Latest News, क्राइम News

Haryana News: सीएम निवास का नाम हुआ 'संत कबीर कुटीर', मुख्यमंत्री ने रोहतक में की थी घोषणा

Electric cars: क्या इलेक्ट्रिक कार में सफर करने से मितली बढ़ जाती है? जानें मोशन सिकनेस की वजह