धर्मशाला: धर्मगुरु दलाईलाम दो साल बाद 18 मार्च को अनुयायियों को देंगे ऑफलाइन टीचिंग

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

धर्मशाला। ब्यूरो


विश्व प्रसिद्ध धर्मगुरू दलाई लामा दो साल के बाद ऑफलाइन टीचिंग देंगे। दलाई लामा शुक्रवार 18 मार्च को सुबह 8 बजे मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में अनुयायियों को प्रवचन देंगे। यह जानकारी दलाइलामा मंदिर प्रशासन ने वेबसाइट पर अपलोड की है।


इससे धर्मगुरु दलाइलामा ने इससे पहले दिसंबर 2019 में ऑफलाइन टीचिंग दी थी। लेकिन इसके बाद कोरोना के चलते जनवरी 2020 से उन्होंने ऑफलाइन टीचिंग बंद कर दी थी। हालांकि कोरोना महामारी के दौरान दलाई लामा ने ऑनलाइन अपनी शिक्षाएं और अन्य देशों के लोगों से संवाद जारी रखा। अब जब कोरोना के मामले घट गए हैं तो दलाइलामा कल यानी 18 मार्च से एक बार फिर अपने अनुयायियों को ऑफलाइन टीचिंग देने जा रहे हैं।


बता दें कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का प्रवचन सुनने और उनके दर्शनों के लिए विदेशों से भारी संख्या में लोग मैक्लोडगंज पहुंचते हैं। इससे यहां के कारोबारियों को भी अच्छी खासी कमाई होती है। लेकिन कोरोना के चलते पिछले दो साल से विदेशी अनुयायी यहां नहीं आ पाए। जिसके चलते यहां के कारोबारियों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा है। अब जब कल से दलाईलामा की ऑफलाइन टीचिंग शुरू हो रही है तो कारोबारियों को भी कुछ उम्मीद जरूर बंधी है।





Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला