शहर के कई हिस्सों में धारा 144 लागू, डीसी शिमला ने जारी किए निर्देश

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला।


 प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन को लेकर बुधवार को शिमला में हो रहे सवर्ण समाज के विभिन्न मोर्चों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी है. शहर के कई हिस्सों में धरना प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

बुधवार को देवभूमि क्षेत्रीय संगठन, देवभूमि सवर्ण मोर्चा, सवर्ण समाज ने शिमला जाम करने का ऐलान किया है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के कई हिस्सों में धारा 144 लागू कर दी है. शहर में वाहनों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है.जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के तहत सीएम आवास, राजभवन, हाई कोर्ट एमएलए होस्टल, सचिवालय के 50 मीटर के दायरे कोई भी प्रदर्शन नहीं किया जाएगा. इसके अलावा टूटीकंडी पार्किंग के 500 मीटर के दायरे में धरना प्रदर्शन पर रोक लगाई है.


वहीं, 103 टनल से विक्ट्री टनल, बालूगंज से एजी चौक, ढली बाजार से निगम बिहार तक धरने प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. शिमला जिला उपायुक्त आदित्य नेगी की ओर से इस को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं साथ ही पुलिस प्रशासन को भी इस दौरान में सतर्क रहने को कहा गया है. 




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए