बीबीएन: इलाज के बहाने बुलाया, फिर दो बहनों का किया बलात्कार; जानें तांत्रिक की काली करतूत

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

बीबीएन। 



  प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर दो बहनों से रेप किया है. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोपी तांत्रिक पर पहले भी बच्चियों से दुराचार के आरोप लग चुके हैं. दोनों बच्चियों के परिजनों द्वारा महिला पुलिस थाना बद्दी में दुराचार का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ित युवतियों का मेडिकल करवाया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

जानकारी के अनुसार, आरोपी पहाड़ी हल्के ढाबा गांव का रहने वाला है. पहले तो यह अपने घर के बीच में ही एक डेरा बनाकर घिनौनी करतूतों को अंजाम देता रहा है. 3 वर्ष पहले भी बच्चियों से दुराचार के आरोप लगे थे, लेकिन लोकलाज की वजह से पुलिस को शिकायत नहीं गई. अब आरोपी ने डेरा बागबानिया के पास डेरा लगाया था. वहां पर आरोपी तांत्रिक बताकर लोगों को इलाज के नाम पर ठगता था और बच्चियों को शिकार बना रहा था।


बद्दी के एसपी मोहित चावला ने बताया कि महिला पुलिस थाना बद्दी में शिकायत मिली थी. आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बच्चियों का मेडिकल करवाया जा रह है.


इलाज के नाम पर शोषण

सूत्रों की मानें तो यह आरोपी पाखंडी संत अनपढ़ है और अपने आप को तांत्रिक बाबा बता कर लोगों को इलाज के नाम पर गुमराह करता है. तीन साल पहले भी एक बच्ची को इलाज के नाम पर आरोपी ने श्मशानघाट में ले जाकर दुराचार किया था. बाद में गांव के ही एक व्यक्ति ने इसे पकड़ लिया और इसकी गांव में छित्तर परेड भी की थी, लेकिन पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी. 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए