सफलता की कहानी: मनरेगा के तहत ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने की पहल

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो

कुशल नेतृत्व की मिसाल बनीं दाड़ला और टीहरा की महिला प्रधान

फ़ोटो: मीना ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत टीहरा व रेखा देवी प्रधान ग्राम पंचायत दाड़ला


सुजानपुर टीहरा हिमाचल प्रदेश का एक ऐतिहासिक स्थल है। कांगड़ा रियासत का भाग रही कटोच वंशीय शासकों की राजधानी रही सुजानपुर टीहरा अपने चौहान व ऐतिहासिक किले के लिए प्रसिद्ध है। विकास खंड सुजानपुर की महिला प्रधानों ने ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध मनरेगा व अन्य योजनाओं के अभिसरण से सुजानपुर टीहरा को पयर्टक स्थल के रूप में विकसित करने की सफल पहल की है जो प्रदेश की महिला प्रधानों के लिए महिला सशक्तिकरण का विशिष्ट उदाहरण है ।

ग्राम पंचायत टीहरा द्वारा प्रदेश में पहली बार कांगड़ा सियासत के महान राजा संसार चंद कटोच की 2-डी  म्यूरल प्रतिमा लगवाई गई है। इसके  साथ साथ सुजानपुर टीहरा व कटोच वंश के गौरवशाली इतिहास को भी दर्शाया गया है।  2-डी म्यूरल पर ऐतिहासिक बारादरी  किले को अंकित कर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है । राजा के ऐतिहासिक क्षतिग्रस्त तालाब को मनरेगा के तहत पुन: निर्मित कर लगभग 20 लाख रुपये की राशि से उसका सौंदर्यीकरण किया गया है। मनरेगा अभिसरण के तहत ऐतिहासिक स्थल टीहरा को संभालने  की यह पहल मात्र तीन चार महीनों में सुंदर स्थली के रूप में विकसित हो रही है व शीघ्र ही श्रीकृष्ण धाम के रूप में परिणत होने वाली है।


इसी प्रकार आदियोगी की मूर्ति व सुंदर पार्क से ग्राम पंचायत दाड़ला में निर्मित किया जा रहा आदि शिवधाम प्रदेश भर में अनूठा स्थल बनकर उभरा है जिससे  यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। दोनों स्थलों पर मनरेगा अभिसरण से मात्र 3 महीनों में सुंदर पार्क व स्थानीय जनता के सहयोग से मूर्तियों को खरीद कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है । इन कार्यों से न सिर्फ  पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर युवाओं व महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के लिए स्त्रोत भी सृजित होंगे जिससे पंचायतों की भी आय में भी बढ़ौतरी होगी।

जिला हमीरपुर की उपायुक्त देबश्वेता बनिक और पुलिस अधीक्षक डा.आकृति शर्मा द्वारा शानदार कार्य कर पहले ही महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की गई है। अब ऐतिहासिक टीहरा के गौरवान्वित इतिहास को सहेजने की पहल से प्रधान टीहरा मीना ठाकुर व उनकी पूरी टीम तथा पूरे देश में आदि योगी की दूसरी प्रतिमा स्थापित कर दाड़ला को पर्यटन मानचित्र पर लाने वाली ग्राम पंचायत दाड़ला की प्रधान रेखा कुमारी तथा उनकी पूरी टीम ने अद्भुत मिसाल पेश की है व  मनरेगा योजना तथा ग्राम पंचायत विकास योजना की संभावनाओं को प्रदेश के समक्ष दिखाया है ।

ग्राम पंचायत टीहरा ने मनरेगा से 30 लाख व अन्य योजनाओं से 10 लाख रुपये व्यय कर लिए हैं व ग्राम पंचायत दाड़ला ने मनरेगा से 40 लाख अन्य योजनाओं से 14 लाख रुपये व्यय कर लिए हैं। इसके अतिरिक्त दोनों स्थानों पर लोगों द्वारा निशुल्क सेवा व आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला