MANDI: वर्दी पर हमला, सब इंस्पेक्टर टांडा रेफर, दो जवानों का यहां चल रहा इलाज

  हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। क्राइम डेस्क


प्रदेश के ज़िला मंडी क्षेत्र के जोगिंदरनगर में वर्दी पर हमले का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम पर उस वक्त पथराव हुआ जब न्यायालय के आदेश पर मामले को निपटाने के लिए राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. घटना जोगिंदर नगर के लांगणा पंचायत के कोटला गांव की है. पुलिस के मुताबिक मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो भाइयों का कुछ सालों से जमीनी विवाद चल रहा. न्यायालय के आदेश पर मामले को निपटाने के लिए राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. वहीं, एक पक्ष ने पत्थरों से पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस मौके पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की गई. इस हमले में सब इंस्पेक्टर हेम राज सैणी सहित 2 जवानों को चोटें आई हैं.

सब इंस्पेक्टर हेम राज को सिर व बाजू में गहरी चोट आई. वहीं ,एक जवान की वर्दी भी फट गई. घायल जवानों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा में प्राथमिक उपचार दिया गया. गंभीर घायल सब इंस्पेक्टर हेम राज सैणी को टांडा रेफर किया गया. वहीं ,बस्सी चौकी से हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार और निर्मल पटयाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा में इलाज चल रहा है. वहीं ,एसडीम जोगिंदर नगर विशाल शर्मा ने अस्पताल में पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल जाना. डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार दो भाइयों के जमीनी विवाद को निपटाने के लिए पुलिस कर्मी मौके पर गये थे. इस दौरान पुलिस जवानों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी. 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए