DC मंडी से शिकायत जा पहुंची CM हेल्पलाइन के पास…, और फिर चल पड़ा बुलडोजर

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। ब्यूरो


हिमाचल में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत पहुंचते ही तुरंत प्रभाव से कार्रवाई हुई और सरकारी भूमि पर बनाई जा रही अवैध दीवार को तोड़ दिया गया. मामला हिमाचल की सीएम सिटी मंडी के रविनगर वार्ड का है. यहां अम्बेडकर पार्क के पास बने शौचालय के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था. अवैध निर्माण के चलते शौचालय तक को कवर कर दिया गया था और उसपर भी एक दीवार लगा दी गई थी.


वार्ड के ही दीपक कुमार उर्फ दीपू हिमाचली ने नगर निगम को 14 मार्च को नगर निगम को इसकी लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद दीपक ने डीसी मंडी के फेसबुक पेज पर मैसेज करके शिकायत की. वहां से दीपक की सारी जानकारी लेकर सीएम सेवा संकल्प पर यह शिकायत दर्ज करवा दी गई. शिकायत दर्ज होने के बाद जैसे ही नगर निगम पर उपर से कार्रवाई का दबाव पड़ा तो आज नगर निगम मंडी के कर्मचारियों ने मौके पर आकर अवैध दीवार को तोड़ने के साथ ही निर्माण कार्य भी रुकवा दिया है. रविनगर वार्ड की पार्षद नेहा कुमारी ने इसकी पुष्टि की है.

दीवार को तुड़वा दिया गया

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने उपमहापौर विरेंद्र भट्ट के साथ मौके का दौरा किया था और आज दीवार को तुड़वा दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में सीएम सेवा सकंल्प के माध्यम से भी शिकायत प्राप्त हुई थी.


शिकायतकर्ता दीपक कुमार उर्फ दीपू हिमाचली ने अवैध निर्माण रोकने के लिए सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि जिस खाली पड़ी भूमि पर लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं, वहां पर आए दिन कूड़े करकट का ढेर लगा रहता है. ऐसे में सरकार यहां पर या तो किसी सुंदर भवन का निर्माण करवाए या फिर यहां पर जिम आदि खोला जाए, ताकि वार्ड के लोगों को उसका लाभ मिल सके और अवैध निर्माण न होने दिया जा सके.

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए