सिरमौर:चलती बस से निकले टायर, चालक ने सवारियों की ऐसे बचाई जान

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। संवाद सूत्र


जिले में आज एक बड़ा बस हादसा उस वक्त टल गया, जब अपने निर्धारित रूट पर जा रही एक चलती निजी बस के दो टायर निकल  गए. गनीमत यह रही कि चालक ने होशियारी दिखाते हुए बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया, क्योंकि सड़क के दूसरी तरह गहरी खाई थी.अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. दरअसल गताधार से नाहन वाया संगड़ाह जा रही मीनू कोच बस का अचानक पिछले हिस्से के एक तरफ के दोनों टायर निकल गए. यह घटना संगड़ाह से करीब आठ किलोमीटर दूर कालथ गांव के पास हुई.


चालक की होशियारी के चलते बस में बैठी करीब तीन दर्जन सवारियों की जान बच गई. गनीमत यह रही कि जैसे ही बस के टायर निकले तो चालक ने बस को पहाड़ी की तरफ काट दिया. लिहाजा इस कारण बस गहरी खाई में गिरने से बच गई. बस में सवार यात्रियों के मुताबिक घटना के समय बस से टायर निकल कर गहरी खाई की तरफ चले गए. इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर लंबा जाम लग गया. पहले भी बसों के समय-समय पर रख रखाव न होने के कारण हादसे हो चुके,लेकिन आज गनीमत यह रही कि चालक की होशियारी काम आ गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए