ऊना: हिमाचल-पंजाब सीमा पर गोलीबारी, महिला की मौत, युवक घायल, आरोपी फरार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। क्राइम डेस्क


दौलतपुर चौक ढोलवाह रोड के अंतर्गत हिमाचल पंजाब सीमा पर सुरंगद्वारी के नजदीक गोलीबारी की घटना हुई है। इसमें एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे जिला होशियारपुर के अंतर्गत थाना गढ़दीवाला के गांव टेंटपला का रहने वाला रजनीश (36) पुत्र सुखराम जब अपनी मासी रक्षा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब से दौलतपुर चौक आ रहा था।


जैसेसे ही पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुनसान क्षेत्र में पहुंचा तो पहले से हमले की फिराक में बैठे रिश्ते में रजनीश के भतीजे ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में रक्षा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल रजनीश को सीएचसी दौलतपुर चौक लाया गया। रजनीश की दाहिनी बाजू में गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद रजनीश को क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। उधर चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने हिमाचल पंजाब सीमा पर गोलीबारी की घटना में एक युवक के घायल होने और एक महिला की मौत की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि पुलिस गोलीबारी के घटनास्थल को पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित कर रही है कि मामला हिमाचल क्षेत्र का है अथवा पंजाब क्षेत्र का। जबकि आरोपी फरार है।

 सत्ता सिंह  गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर,  ऐकम सिंह (5) पुत्र जग्गा सिंह गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब का इलाज चल रहा है। 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

वित्त मंत्री ने जारी किया 2024-25 का बजट, सीएम सुक्खू बजट से नाराज़

वाराणसी: बीएचयू में बेड खाली, फिर भी नवजात को किया रेफर, ऑटो में ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर भटके परिजन

सरकार का फैसला: डीजल और जेट ईंधन के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर टैक्स घटाया

गुरुग्राम: मानेसर में एनएसजी के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

विमल नेगी मौत मामले में CBI जांच के आदेश, हिमाचल में सियासत हुई तेज, जयराम ने सरकार पर उठाए सवाल

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

Israel War: हमास ने एलन मस्क को गाजा आने का दिया न्योता, नेतन्याहू ने आईडीएफ की खुफिया शाखा का किया दौरा

यूपी: दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट ने मचाई थी तबाही, 355 में 327 सैंपल में पुष्टि, अब एक हजार सैंपल के परिणाम का इंतजार