75,803 अभ्यर्थियों ने दी कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए लिखित परीक्षा

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ब्यूरो।



कांस्टेबल के 1334 पदों में से पुरुष कांस्टेबल के 932 पदों के लिए 60,454, महिला कांस्टेबलों के 311 पदों के लिए 14,653 और 91 ड्राइवर पुरुष कांस्टेबल पदों के लिए 696 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की थी।  

 प्रदेश में रविवार को कांस्टेबल के 1334 पदों पर भर्ती के लिए 75,803 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा के लिए प्रदेश में 81 केंद्र बनाए थे। लिखित परीक्षा निष्पक्ष तौर पर करवाने के लिए ड्रोन कैमरों के साथ परीक्षा हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा हाल और कमरों की वीडियोग्राफी भी की गई। अभ्यर्थियों की तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

लिखित परीक्षा रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई। डीजीपी और आईजी एपीटी एवं चेयरमैन हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी गतिविधियों की निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए पुलिस मुख्यालय में मौजूद रहे। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षक के लिए कमांडेंट की अध्यक्षता में अलग-अलग उड़नदस्तों का गठन किया गया था।

इसके अलावा केंद्रों के बाहर भी निगरानी के लिए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीमें तैनात की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों और हाल में जैमर लगाए गए थे। एडीजी लॉ एंड आर्डर अभिषेक दिवेदी साउथ रेंज और डीआईजी पीटीसी विमल गुप्ता को नॉर्दर्न रेंज का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से