चौकी कनकरी और डिढवीं टिक्कर में बताई कौशल विकास योजनाएं

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो

निगम के माध्यम से हमीरपुर जिले में खर्च हो चुके हैं 7 करोड़ : नवीन शर्मा



हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने सोमवार को ग्राम पंचायत चौकी कनकरी और डिढवीं टिक्कर में जागरुकता शिविर आयोजित किए, जिनकी अध्यक्षता निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने की।

  इस अवसर पर नवीन शर्मा ने बताया कि युवाओं के कौशल विकास के लिए निगम ने अल्प अवधि के तकनीकी एवं व्यावसायिक कोर्स आरंभ किए हैं। प्रदेश भर में लगभग 15 हजार युवा ये कोर्स कर चुके हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा रोजगार पा रहे हैं। हमीरपुर जिला के विभिन्न संस्थानों में भी ये कोर्स चलाए जा रहे हैं तथा कौशल विकास निगम के माध्यम से इन संस्थानों एवं कोर्सों के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। नवीन शर्मा ने बताया कि निगम ने आईटीआई रैल को 3 करोड़ रुपये, आईटीआई लंबलू को 40 लाख और आईटीआई भोरंज को 29 लाख रुपये का प्रावधान किया है।

  प्रदेश समन्वयक ने बताया कि कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद अल्प अवधि के कोर्सों को पुन: गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अल्प अवधि के कोर्सों के अलावा विभिन्न कंपनियों से भी सीधा संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम ने बद्दी के सेंट्रल इंस्ट्यिूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी के साथ भी एमओयू साइन किया है। एमओयू के अनुसार कम से कम आठवीं पास युवा इस संस्थान से 3 से 6 माह तक का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं तथा वहीं पर रोजगार पा सकते हैं। इन प्रशिक्षित युवाओं को दस से बारह हजार रुपये तक मासिक मानदेय मिलता है।

   इस अवसर पर नवीन शर्मा ने भवन निर्माण एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जिला में लगभग 56 हजार पंजीकृत कामगार इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। ग्राम पंचायत चौकी कनकरी में आयोजित जागरुकता शिविर के दौरान उपप्रधान कुलदीप सिंह, शिक्षाविद रमेश वर्मा, पंचायत सदस्य जसवीर कौर, राकेश, राजेश और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत डिढवीं में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान कुलवीर सिंह, उपप्रधान बलवीर सिंह और सभी पंचायत सदस्य मौजूद रहे।  

  नवीन शर्मा ने हाल ही में गंभीर दुर्घटना के शिकार हुए चौकी कनकरी निवासी प्यार चंद का कुशलक्षेम भी पूछा तथा उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सतलुज नदी में डूबे व्यक्ती की 4 दिन बाद नंगल नहर में मिली लाश

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

हमीरपुर:भोरंज उपमंडल में 9 मकान बनाए कंटेनमेंट जोन, 2 में हटाई पाबंदियां

अनलॉक 3.0: अब रात में नही लगेगा कर्फ्यू, 5 अगस्त से खुलेंगे जीम

अनियंत्रित होकर वॉल्वो बस से टकराया ट्रक, बाल-बाल बची सवारियां

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर हवाई अड्डे पर दो सैन्य कर्मियों से मिले कारतूस, हिरासत में लिए गए

SARS-CoV2: प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग कर रहा लोगों की सेवा

असम में दिखा भारत का एक लौता गोल्डन टाइगर

वृंदावनः बांकेबिहारी मंदिर में आज से बदलेगा दर्शन का समय, जानिए कब खुलेंगे कपाट