दर्दनाक हादसा: सल्ली में कार के खाई में गिरने से 2 की मौत

  हिमाचल क्राइम न्यूज़

धर्मशाला। क्राइम डेस्क



विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के सल्ली में एक कार के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, साथ ही कार में सवार 2 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि 4 युवक नोहली में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे तथा सुबह नोहली से अपने घर के लिए वापस लौट रहे थे कि सल्ली के पास उनकी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।


हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों की पहचान विवेक कुमार (30) निवासी रुलेहड़ व अजय वशिष्ठ (32) निवासी धुलारा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके से गुजर रही एक महिला ने खाई में कार की लाइट जलते हुए देखी तथा इसकी जानकारी पंचायत प्रधान को दी। इसके बाद प्रधान व लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायल बृज व संदीप धुलारा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

आज का शब्द: जघन्य और अज्ञेय की कविता- शायद तुम सच ही कहते थे

फर्जी टीकाकरण : टीका-घोटाले के आरोपी ने कोविशील्ड के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को पत्र लिखने का किया दावा

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Nepal Social Media Row: नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर सियासी तूफान, नेताओं ने देश की सरकार को घेरा