Una: 2 युवकों ने आपस में की शादी, उतराखंड से आया युवक महिलाओं के कपड़े और गहने साथ लाया था

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। निस

फ़ाइल फ़ोटो न्यूज़ 18


 प्रदेश के ऊना जिले में दो युवकों के शादी करने के मामले में अब एक युवक के परिजन उसे साथ ले गए हैं. करीब 24 घंटे के बाद मामले का पटाक्षेप होने के बाद अब उत्तराखंड से आए दूसरे युवक के परिजन पुलिस की मौजूदगी में उसे वापस अपने साथ लेकर गए हैं. वहीं दूसरी तरफ स्थानीय युवक को भी उसके वारिसों के सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं अब तक की छानबीन के दौरान दोनों युवक अपनी शादी के संबंध में कोई भी साक्ष्य पुलिस को दिखाने में भी नाकाम रहे हैं.

इससे पहले, युवक द्वारा युवक के साथ शादी करने की घटना के सामने आने के बाद शहर भर में घमासान मच गया था. जबकि सोमवार देर रात को ही दोनों युवक पुलिस की शरण में जा पहुंचे थे.




बताया जा रहा है कि ऊना के युवक के साथ शादी का दावा करने वाला उत्तराखंड निवासी युवक अपने घर से देहरादून में नौकरी करने की बात कहकर निकला था. बीटेक की परीक्षा देने के बाद उत्तराखंड निवासी युवक पिछले 4 दिन से जिला मुख्यालय में दूसरे युवक के घर पर रह रहा था. इसी बीच जब उसके परिजन उसे फोन करते तो वह अपने देहरादून में ड्यूटी पर होने की बात कहकर फोन काट देता. उत्तराखंड से हिमाचल के ऊना पहुंचा युवक अपने साथ काफी मात्रा में महिलाओं के कपड़े और जेवरात भी लेकर आया हुआ था.


परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने जब उत्तराखंड निवासी युवक के बैग खोले तो उसमें से यह तमाम सामान बरामद किया गया. सिटी पुलिस चौकी में कई घंटे की माथापच्ची के बाद उत्तराखंड निवासी युवक के परिजन उसे अपने साथ शाम ढलते लेकर रवाना हुए. हालांकि, घटना के संबंध में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. दूसरी ओर, स्थानीय युवक को भी सिटी पुलिस चौकी पहुंचे उसके छोटे भाई और अन्य रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया.


कागज नहीं दिखा पाए, परिजनों के साथ भेजाः डीएसपी

डीएसपी हेड क्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि आपस में शादी करने का दावा करने वाले दोनों युवक पुलिस को शादी का कोई भी प्रमाण नहीं दिखा सके हैं. लिहाजा पुलिस ने दोनों युवकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. 




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments