मंडी: हांफ गई HRTC बस, 3 बार पानी कि बौछारों से ठंडा करना पड़ा इंजन

हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। ट्रांसपोर्ट डेस्क

फ़ोटो: एचआरटीसी बस

26 किमी का सफर तय करने के लिए एचआरटीसी की खटारा बस के ड्राईवर और कंडक्टर को तीन बार ईंजन पर पानी की बौछारें डालकर उसे ठंडा करना पड़ा. तब जाकर कहीं यह खटारा बस सर्विस स्टेशन तक पहुंच पाई. दरअसल, मंडी से पठानकोट के लिए रवाना हुई एचआरटीसी के जोगिंद्रनगर डिपो की खटारा बस नंबर एचपी 53 8829 पधर के पास पहुंचते ही हांफ गई. पधर के पास ईंजन ओवरहीट हो गया. ऐसे में ड्राइवर और कंडक्टर ने समय रहते बस में सवार 12 यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट करवाकर आगे भेज दिया और खुद बस का ईंजन ठंडा करने में जुट गए.


पानी की बौछारें डालकर बस का ईंजन ठंडा किया और दोनों खाली बस को जोगिंद्रनगर की तरफ लेकर चल पड़े. अभी बस मुश्किल से पांच किमी भी नहीं चली थी कि उरला के पास फिर से ईंजन गर्म हो गया. यहां पर भी आधे घंटे तक पानी की बौछारें मारकर ईंजन को ठंडा करना पड़ा. यहां पर ईंजन ठंडा करने के बाद दोनों ड्राईवर-कंडक्टर आगे के लिए रवाना हुए.

घटासनी के पास फिर से बस का ईंजन गर्म
5 किमी बाद फिर से बस ने सांस छोड़ना शुरू कर दी. घटासनी के पास फिर से बस का ईंजन गर्म हो गया. यहां फिर से ईंजन पर पानी की बौछारें मारकर उसे ठंडा करना पड़ा. इसके बाद बस को जोगिंद्रनगर पहुंचाया जा सका. वहीं जब इस बारे में जोगिंद्रनगर के क्षेत्रिय प्रबंधक कुलदीप ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बस में अचानक कोई तकनीकी खामी आई होगी, जिस कारण ऐसा हुआ है. खामी को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा. डिपो के अधीन 48 बसें हैं और सभी अच्छी कंडीशन में काम कर रही हैं.




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी