गाजियाबाद : पार्क में लहूलुहान मिला किशोर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

कौशाम्बी में होटल रेडिसन ब्लू के पीछे पार्क में एक किशोर का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। बच्चे की शिनाख्त हिमांक शर्मा (14) के रूप में हुई है। बताया गया है कि शाम को पार्क में खेलने गया था हिमांक मगर जब रात 10 बजे तक भी वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


उसे पार्क में बेहोशी की हालत में पड़ा देख परिजन तुरंत वैशाली के निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता अरविंद और अन्य परिजनों ने इलाके के ही एक छात्र पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं, कौशांबी पुलिस ने दूसरे छात्र को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए