Shimla: हाइवे पर टिप्‍पर ने रौंदे 3 बाइक सवार, मौके पर ही तोड़ा दम

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। निस


 प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला शिमला के रामपुर में पेश आया है जिसमें एक टिप्पर ने बुलेट सवारो को टक्कर मार दी। मौके पर बुलेट पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे पर रात करीब 2 बजे हुए इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार रामपुर से खनेरी की तरफ जा रहे थे।


हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि टिप्पर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे की सूचना के बाद रामपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने फरार चालक को भी काबू कर लिया। आरोपित चालक की पहचान कुल्लू जिला के निरमंड निवासी देवी राम के रूप में हुई है।


पुलिस हादसे का शिकार हुई बाइक के मालिक से पूछताछ कर रही है। जानकारी अनुसार, बाइक मालिक के परिचित युवक रात को इस बाइक को लेकर खनेरी जा रहे थे। तीनों मृतकों की आयु 24 से 28 साल के बीच है। रामपुर के एसएचओ ने बताया इस हादसे को लेकर आइपीसी की धारा 279, 304(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए