हिमाचल दिवस पर सीएम ने कर दिया प्रदेश कि जनता को खुश: महिलाओं का बस किराया 50 प्रतिशत माफ, बिजली-पानी भी निशुल्क देगी सरकार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो

फ़ोटो: सीएम जयराम ठाकुर


सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल दिवस पर चंबा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि हिमाचल में महिलाओं से बस किराया 50 प्रतिशत लिया जाएगा। प्रदेश में 125 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जाएगी। इससे पहले 60 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रो में पानी का बिल माफ होगा। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पानी के बिलों से जलशक्ति विभाग को 30 करोड़ की आय होती है।


इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस और गृह रक्षा के जवानों की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। एनसीसी, एनएसएस पुलिस बैंड समेत 12 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।  मुख्यमंत्री ने इस दौरान मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकड़ी के टीम लीडरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ स्पीकर विपिन परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद रहे।



इनको मिले सिविल सेवा, प्रेरणा स्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार

हिमाचल दिवस समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला प्रशासन किन्नौर को सिविल सेवा अवार्ड दिया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के माध्यम से जिला कुल्लू और किन्नौर के उपायुक्तों को भी सिविल सेवा पुरस्कार दिए गए। प्रेरणा स्रोत सम्मान जोगिंद्रनगर के टेकचंद भंडारी, किन्नौर के कल्पा के श्याम सरण नेगी, धर्मशाला की स्वयंसेवी संस्था क्रांति के अध्यक्ष धीरज महाजन और हारमनी ऑफ द पाइन्स हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड को डीजीपी के माध्यम से दिए गए।


हिमाचल गौरव पुरस्कार जिला सिरमौर के देवठी मझगांव के पद्मश्री विद्यानंद सरैक, चंबा की ललिता वकील, मरणोपरांत बाबा इकबाल सिंह को बडू् साहिब के डॉ. देवेंद्र सिंह के माध्यम से दिया गया। इनके अलावा हिमाचल गौरव पुरस्कार डॉ. प्रत्यूष गुलेरी, डॉ. गौतम व्यथित और विजय राज उपाध्याय को दिए गए। 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी