ऊना: संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूरी पर मिला एक युवक का शव

हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। जतिन कुमार


 उपमंडल गगरेट की नगर पंचायत गगरेट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर से कुछ दूरी पर मिला है. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे नगर पंचायत गगरेट के पार्षद अनिल कुमार ने वार्ड नंबर 4 में एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत गगरेट पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त रोबिन जसवाल पुत्र राज कुमार निवासी कलोह के रूप में की. हालांकि मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. मृतक बाजार में एक दुकान पर सेल्समेन का काम करता था, वह रात अपने घर नहीं पहुंचा था. जब घर वालों ने रात करीब 8:30 बजे उससे फोन पर उससे संपर्क किया, तो उसने जल्द ही घर आने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा.


मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और शादीशुदा था. वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियां छोड़ गया है. बताया जा रहा है कि यहाँ से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है, वहां पर पास में ही एक घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है. पुलिस उनकी फुटेज भी खंगाल रही है. पोस्टमार्टम के बाद विसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. थाना प्रभारी गगरेट मनोज कौंडल ने पुलिस दल सहित घटना स्थल का दौरा किया है. पुलिस घटनास्थल पर एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाल रही है.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से