प्राची हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई का डीजीपी संजय कुंडू ने खुद लिया जायजा
हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। क्राइम डेस्क
ऊना में 15 वर्षीय किशोरी की हत्या की गुत्थी सुलझते ही हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है. प्राची की हुई निर्मम हत्या के खिलाफ लोगों में भारी रोष है. लोग सड़कों पर उतर कर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है लेकिन लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है. ऐसे में डीजीपी संजय कुंडू खुद मौके पर जाकर मामले का जायजा लिया. डीजीपी ने बारीकी से मामले को जांचा और पुलिस अधिकारियों से मामले के बार चर्चा भी की। इसके अतिरिक्त डीजीपी कुंडू ने हत्या के आरोपी से पूछताछ भी की।
ये है पूरा मामला-
15 साल की प्राची दसवीं में पढ़ती थी, बताया जा रहा है कि हत्या आरोपी आसिफ मोहम्मद प्राची से एक तरफा प्यार करता था. बीती 5 अप्रैल को आसिफ अखबार का बिल लेने के बहाने घर में दाखिल हुआ और छात्रा से प्यार का इजहार कर छेड़छाड़ करने लगा. जब प्राची ने इस पर आपत्ति जताई तो गुस्से में आए आरोपी ने घर में पड़ा पेपर कटर उठाया और छात्रा पर हमला कर दिया. इसके बाद छात्रा वहीं जमीन पर गिर गई और आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने सुलझाई गुत्थी- 15 साल की प्राची के ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया. शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन झलेड़ा में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने वारदात का खुलासा में किया था कि हत्या का आरोपी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 का निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वो पेपर कटर भी बरामद कर लिया है जिससे प्राची की हत्या की गई थी.
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया था कि न्यूज पेपर बांटने का काम करने वाले आसिफ मोहम्मद ने घर में घुसने के लिए न्यूजपेपर के पैसे लेने का बहाना बनाया. इसी घर में आरोपी करीब 1 साल पहले प्लंबिंग का काम भी कर चुका है. लिहाजा किशोरी उसे अच्छी तरह से जानती थी और उसने युवक को आसानी से घर में आने दिया. लेकिन घर में घुसते ही आरोपी ने किशोरी को गलत नीयत से छेड़ने का प्रयास किया, जिसका किशोरी ने विरोध किया और आरोपी को धक्के देकर बाहर निकालने का भी प्रयास किया. इसी के चलते तैश में आए आसिफ मोहम्मद ने घर के टेबल पर पड़ा पेपर कटर उठाकर प्राची का गला रेत दिया.
हत्या के विरोध में भड़का लोगों का गुस्सा- सैकड़ों हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस वारदात पर विरोध दर्ज करवाते हुए देवभूमि के लिए इसे कलंक बताया. हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ हिमाचल प्रदेश समेत समूचे भारत में नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन चल रहा है, तो दूसरी तरफ घरों में घुसकर कन्याओं की हत्याएं की जा रही है. वहीं, विरोध प्रदर्शनों को शांत करने के लिए मृतक किशोरी प्राची के पिता खुद सामने आए. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. मृतका के पिता ने कहा कि सभी को भारतीय कानून व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए.

Comments
Post a Comment