हमीरपुर: बीडीसी नादौन और दड़ूही पंचायत को मिलेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



 ब्लॉक पंचायत समिति नादौन को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत दड़ूही को भी एक साथ दो राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है। ये पुरस्कार 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदान किए जाएंगे।

 जिला पंचायत अधिकारी हरबंस सिंह ने बताया कि सराहनीय कार्य करने वाली पंचायतीराज संस्थाओं को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर चार पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार एक बार फिर जिला हमीरपुर की पंचायत समिति नादौन को दिया जाएगा। हरबंस ङ्क्षसह ने बताया कि पंचायत समिति नादौन को यह पुरस्कार वित वर्ष 2020-21 में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि वित वर्ष 2019-20 में भी पंचायत समिति नादौन ने ही यह पुरस्कार जीता था।

   हरबंस सिंह ने बताया कि विकास खंड हमीरपुर की ग्राम पंचायत दड़ूही का चयन भी दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए किया गया है। इसी पंचायत को बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए भी चुना गया है। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर जिला की पंचायतीराज संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर के तीन पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने इन संस्थाओं के सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत