बीबीएन: नालागढ़ में 2 किलोग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

  हिमाचल क्राइम न्यूज़

बीबीएन। ब्यूरो


नालागढ़ पुलिस व माइनिंग एंड डिटैक्टिव सैल की टीम ने गश्त के दौरान हिमुडा कालोनी के पास 2 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस व माइनिंग एंड डिटैक्टिव सैल की टीम हिमुडा कालोनी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान 2 व्यक्ति नालागढ़ से हिमुडा कालोनी की तरफ जा रहे थे। जब उन्होंने सामने पुलिस टीम को देखा तो घबरा गए। पुलिस ने जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो शिष्यपाल उर्फ मुन्ना निवासी नालागढ़ के बैग से 2 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई।


पुलिस ने शिष्यपाल उर्फ मुन्ना व उसके साथी सुरेंद्र कुमार निवासी घनसौत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने बताया कि हिमुडा कालोनी के पास देर रात 2 लोगों को 2 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है और उनको कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस की टीम में एएसआई प्रवीण कुमार, माइनिंग व डिटैक्टिव सैल से धर्मपाल, रमेश कुमार, बहादुर सिंह, दया सिंह, महेश कुमार, गुरमेल सिंह व प्रेमचंद शामिल रहे।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए