शिमला: पुलिस द्वारा टूरिस्टों का रूट डायवर्ट करने से भड़के कारोबारी, जयराम से हस्तक्षेप की उठाई मांग

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो


 राजधानी शिमला में जाम की समस्या को देखते पुलिस द्वारा टूटीकंडी से पर्यटकों की बसों और गाड़ियों को बाईपास से भेजा जा रहा है. जिसके चलते कई राज्यों के ट्रैवल एजेंटों ने शिमला में अपनी गाड़ियां न भेजने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में अब पर्यटन कारोबार पर संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे है. वहीं, रूट डायवर्ट करने पर शिमला के पर्यटन कारोबारी भी भड़क गए हैं और सरकार से पर्यटकों की गाड़ियों को बाईपास से न भेजकर शहर में प्रवेश देने की मांग उठाई है.


टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष माेहिंद्र सेठ ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन स्थलों को विकसित करने की बात कर रही है. लेकिन जो पर्यटन स्थल अभी मौजूद है, वहां पर सरकार मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही है. उन्होंने कहा कि शिमला शहर में हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं और यहां पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग करके रूट डायवर्ट कर पर्यटकों को परेशान करने का काम किया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि विंटर सीजन हो या समर, शहर में गाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाता है.बाहरी राज्यों से जितने भी पर्यटकों की बसें या गाड़ी यहां आती है, उन्हें टूटीकंडी बाईपास से भेजा जाता है. जबकि उन्हें शहर के होटलों में आना होता है. जिससे पर्यटक खासे परेशान होते हैं और इसका गलत संदेश भी जाता है. उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि शहर के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार करें. इसके अलावा उन्होंने शोघी बैरियर पर गाड़ियों के रोके जाने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में कि ई सर्विलांस के जरिए वाहनों पर नजर रखी जा रही है और यहां बैरियर पर गाड़ियों को रोका जा रहा है. जबकि परमाणु बैरियर पर ही गाड़ियों को रोक कर एक बार चेकिंग की जानी चाहिए.


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे और शहर में ट्रैफिक रूट को डायवर्ट न करने की मांग करेंगे. बता दें कि पर्यटन सीजन के दौरान राजधानी शिमला में वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है. जिससे शहर में जाम की समस्या पैदा हो जाती है. ऐसे में पुलिस खासकर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की बसों को टूटीकंडी बाईपास से भेजती है. पर्यटकों को घूम कर शहर में प्रवेश करना पड़ता है. पुलिस की इस व्यवस्था से बाहरी राज्यों के ट्रैवल एजेंट नाखुश है.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से