हिमाचल दिवस पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह होंगे मुख्यातिथि

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



  12 अप्रैल-जिला स्तरीय हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (वाल) हमीरपुर के खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरक्त करेंगे। यह जानकारी एडीएम जितेन्द्र सांजटा ने जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन के लिए किए जा रहे प्रबन्धों बारे मंगलवार को हमीर भवन में जिला अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। एडीएम ने बताया कि हिमाचल दिवस के जिला स्तरीय समारोह को आकर्षक बनाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।

         उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह 11 बजे ध्वज फहराएंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि परेड तथा सांस्कृ तिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे। पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, स्काऊट एंड गाईड की टुकडिय़ों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेश की गौरवपूर्ण सांस्कृतिक विरासत, देश भक्ति से ओत-प्रोत समूहगान तथा लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समारोह स्थल पर सभी आवश्यक प्रन्बध करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त स्थानीय नागरिकों से भी इस गौरवमयी दिवस की शोभा बढ़ाने के लिए समारोह में उपस्थित होने के लिए सादर आंमत्रित किया ।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से