डीसी शिमला ने रोहड़ू उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वांर क्षेत्र का दौरा कर वहां के लोगों की समस्याएं जानी

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो


  उपायुक्त आदित्य नेगी ने आज रोहड़ू उपमंडल के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वांर क्षेत्र का दौरा कर वहां के लोगों की समस्याएं जानी। उन्होंने उस क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया तथा सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।


 उन्होंने कहा कि अधिकारी तय समय में सभी कामों को निपटाए ताकि लोगों को जल्द से जल्द उनका लाभ मिल सके। उन्होंने जसकून, जाखा, और डोडरा क्वांर की लोगों की समस्याएं भी सुनी मुख्य रूप से मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता इस क्षेत्र के लोगों की मुख्य मांग है इसके अतिरिक्त सड़क सुविधा की भी लोगों द्वारा मांग की गई उपायुक्त इस संदर्भ में तुरंत उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


उल्लेखनीय है कि उन्होंने चांशल क्षेत्र का दौरा कर टीम के साथ वहां स्किंग खेल की संभावनाओं का जायजा लिया जिला पर्यटन अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेई माउंट ट्रेनिंग संस्थान मनाली के अधिकारी इस दौरे में साथ थे। उपायुक्त ने बताया कि इस संबंध में जल्द जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा रिपोर्ट दी जाएगी जिससे सरकार को अवगत करवाया जाएगा। 

जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान दो दिवसीय इस प्रवास में उपायुक्त के साथ थे।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से