कुल्लू: चलती कार में बंदूक से फायरिंग, 21 वर्षीय युवक कि गोली लगने से मौत

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। ब्यूरो

फ़ाइल


जिले में गोलीकांड हुआ है. गोली लगने से 21 साल के युवकी की मौत हो गई है. मामला कुल्लू जिले के मणिकर्ण घाटी का है. फिलहाल, गोली किसने और कहां से चली इसकी जानकारी नहीं मिली है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात की यह घटना है. मणिकर्ण के वरशैणी के पास एक कार पर गोली चली है, जिसमें युवक की मौत हुई है. कार के शीशे को तोड़ते हुए गोली युवक के गले में लगी.

दरअसल, सेंट्रो कार में 4 दोस्त बैठे थे. इस दौरान कार के अगले शीशे को चीरते हुए पर गोली ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक के गले में जा लगी. इस गोलीकांड में वरशैणी निवासी 21 वर्षीय योगेश की मौत हो गई है.


पुलिस के अनुसार, थाना कुल्लू के अंतर्गत समय बुधवार करीब 11:40 बजे रात की यह घटना है. बरशैणी में योगेश अपनी गाड़ी सेंट्रो में दोस्त जितेंद्र, अनिकेत और विनोद के साथ तोष से अपने घर बरशैणी आ रहे थे. बरशैनी में सरकारी राशन डिपो के पास पहुंचे तो अचानक गोली चलने की आवाज हुई. उन्होंने देखा कि योगेश के गले से खून निकल रहा था. वह उसे कुल्लू अस्पताल लेकर आए. लेकिन डॉक्टरों ने युवक को डेड घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है कि गोली कहां से और किसने चलाई है. 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध