प्राची हत्याकांड: डीजीपी संजय कुंडू ने मौके का लिया जायज़ा, अधिकारियों से भी की चर्चा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। ब्यूरो


डीजीपी संजय कुंडू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में 15 वर्षीय छात्रा हत्याकांड मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक छात्रा के घर पहुंचकर वारदात के बारे में बारीकी से जाना। डीजीपी ने वारदात और उसके बाद हुई जांच के बारे में भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इसके बाद डीजीपी ने आरोपी से भी पूछताछ की और उसके परिजनों से भी मिले। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए जांच अधिकारियों को हर छोटे से छोटा साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी नार्दन रेंज सुमेधा द्विवेदी भी उनके साथ थीं। इसके बाद अंब थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीजीपी ने कहा कि 15 वर्षीय बालिका की हत्या का मामला बहुत संगीन है। इसे लेकर वह चिंतित थे। वह नार्थ जोन डीजी मीटिंग के सिलसिले में व्यस्त थे।

परंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए वह शनिवार को अंब पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जुर्म करने वालों के बारे में अकसर पाया जाता है कि वह पहले से किन्हीं वारदातों में संलिप्त होते हैं। इसलिए आरोपी की हिस्ट्री खंगालने के लिए एक टीम चंडीगढ़ भेजी जाएगी। जहां वह एक निजी बैंक में काम करता था। उन्होंने बताया कि वारदात में बालिका की मौत गले की नस कटने के बाद शॉक और हैमरेज से हुई। आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की साइंटिफिक और पेशेवराना तरीके से जांच की जा रही है। शुक्रवार को डीआईजी नार्दन रेंज सुमेधा द्विवेदी को भेजा था और अब वह स्वयं मौके पर आए हैं। मृतका के परिवार के प्रति उनकी पूरी संवेदना है। 


डीजीपी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जुर्म करने वाला कोई भी शख्स बचेगा नहीं। कहा कि पिछले कुछ समय से हिमाचल पुलिस ने क्राइम डिटेक्ट करने में अच्छी सफलताएं हासिल की हैं। मुजरिम कोई भी हो कानून से बच नहीं पाएगा। टाहलीवाल पटाखा फैक्ट्री कांड हो या जहरीली शराब कांड। दोनाें मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाई है। 


घरों में काम करने वालों की करवाएं वेरिफिकेशन 

डीजीपी संजय कुंडू ने लोगों से अनुरोध किया कि घरों में काम करने वालों की वेरिफिकेशन और हिस्ट्री जांचें। सही पाए जाने पर ही किसी को घर पर काम की अनुमति दें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि घुमंतू किस्म के लोगों की वेरिफिकेशन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नगर पंचायतों से अनुरोध किया कि इस प्रकार के लोगों के संबंध में पुलिस को सूचित करें और अपने क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को प्राथमिकता दें।


गुनाह का कोई धर्म नहीं होता 

एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि गुनाह केवल गुनाह होता है। उसका कोई धर्म नहीं होता। मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अच्छा काम करने वाले कर्मियों को हमेशा प्रोत्साहित करता आया है। ऐसे लोगों को भविष्य में भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने कहा कि अंब थाना टीम ने अच्छा काम किया है। 48 घंटे में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। विभाग इसमें बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेगा।  इस अवसर पर मौजूद नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदू बाला और समाजसेवी मनोज कौशिक ने आरोपी को कड़ी सजा दिलवाए जाने की मांग की। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर, डीएसपी अंब देवराज, थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया उनके साथ मौजूद रहे।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए