भाजपा में केजरीवाल का जबरदस्त खौफ, महिलाओं के खिलाफ टुच्ची बात करने वाले को लगाया गले : सिसोदिया

हिमाचल क्राइम न्यूज़

नई दिल्ली/ शिमला। ब्यूरो

 


हिमाचल प्रदेश में आप के एक नेता के भाजपा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज पार्टी मुख्यालय में एक प्रैस वार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि  दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा की बौखलाहट और अरविंद केजरीवाल से उसके डर का आलम यह है कि अरविंद केजरीवाल के बारे में कुछ भी बोलने के लिए रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री व हिमाचल के भावी मुख्यमंत्री उम्मीदवार अनुराग ठाकुर रात 12 बजे दौड़ कर हिमाचल पहुंचे और आम आदमी पार्टी के एक ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल कराते हैं जोकि महिलाओं के खिलाफ  उलटी-सीधी बातें करता है। ऐसे व्यक्ति को आज हम पार्टी से निकालने वाले थे लेकिन उससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उक्त व्यक्ति का गले में बाहें डाल कर अपनी पार्टी में स्वागत किया है तो भाजपा में ही ऐसे लोगों की जगह हो सकती है।

 

सिसोदिया ने कहा कि इससे यही साबित होता है कि हिमाचल प्रदेश की जनता के दिल की आवाज भाजपा की समझ में आ गई है। इसी के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष को रात को 12 बजे एक चरित्रहीन व्यक्ति को अपने साथ गले लगाने की जरूरत पड़ गई। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने उस व्यक्ति को गले लगाया, जिसे आम आदमी पार्टी जिसको आज निकालने वाली थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से डरे और बौखलाए हुए हैं। भाजपा वाले अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं और रात को 12 बजे बौखलाहट में एक चरित्रहीन व्यक्ति को अपने गले से लगा लेते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनको सिर्फ दो मिनट के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कुछ बोलने का मौका मिल रहा है। उन्होंने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का स्पष्ट सिद्धांत है कि किसी भी व्यक्ति पर महिलाओं के खिलाफ टुच्ची बात करने या गिरी हुई हरकत करने की बात आएगी तो पार्टी एक मिनट भी उसको बर्दाश्त नहीं करेगी। 


वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये लोग मुझसे नहीं, जनता से डरते हैं। भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना खौफ न होता, सीएम बदलने की नौबत न आती, दूसरी पार्टियों के दागियों के पाँव पड़ने की ज़रूरत ना पड़ती। आप पर लोगों को भरोसा है। आप हिमाचल प्रदेश को एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार देगी।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए