मानसिक रूप से कमजोर महिला से रेप करने वाले दोषी को दस साल की जेल, 50 हज़ार अतिरिक्त जुर्माना

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। लीगल डेस्क
50 हजार जुर्माना भरने के आदेश, दुष्कर्म से पैदा हुआ बच्चा


मानसिक रूप से कमजोर महिला का रेप करने वाले दोषी को दस साल की सजा हुई है। हमीरपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने इसके अलावा पचास हजार रुपए के जुर्माने की सजा भी सुनाई है। जुर्माना न भरने की एवज में छह महीने का अतिरिक्त सजा काटने के भी आदेश जारी किए हैं।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि सात दिसंबर, 2019 को महिला थाना हमीरपुर में भोरंज के रहने वाले दोषी भूरि सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। दोषी के दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हो गई। दुष्कर्म द्वारा पैदा बच्चा आरोपी का का होने की पुष्टि डीएनए टेस्ट के आधार पर हुई।

न्यायालय द्वारा पीड़िता के बयान तथा उसकी मानसिक स्थिति और अन्य गवाहों तथा मेडिकल व फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया गया। जिला न्यायवादी कार्यालय हमीरपुर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस केस में अभियोजन पक्ष ने कुल 22 गवाह व आरोपी ने अपने बचाव में कुल 4 गवाह अदालत में पेश किए हैं। न्यायलय ने पीड़िता को मुआवजा दिए जाने के भी आदेश जारी किए हैं।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से