दुकानदारों ने तंग आकर लगा दिए डीसी काँगड़ा कि, गुमशुदगी के पोस्टर, जानिए इसकी वजह

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

धर्मशाला। विकास कपूर


 मटौर क्षेत्र में उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल के पोस्टर्स ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने शुरू कर दिया है. दरअसल मटौर में डॉ जिंदल गुमशुदा के पोस्टर लगाये गये हैं और जिन लोगों ने इन पोस्टर्स को लगाया है वो सार्वजनिक तौर पर कैमरे के आगे आकर इस बाबत पूरी कहानी भी बयां कर रहे हैं कि आखिरकार क्यों उनको इस तरह का कदम उठाना पड़ा है.

दरअसल मटौर चौक वो चौक है जहां से भारी से भारी और छोटे से छोटे वाहनों की डाइवर्जन होती हैं. यानी कांगड़ा दिल्ली, चंडीगढ़, टांडा, नगरोटा, बैजनाथ, पठानकोट, मंडी जाने वाले वाहनों की नेशनल हाईवे 154 पर सिर्फ मटौर चौक पर ही डाइवर्जन होती है. ऐसे में ये सबसे तंग और व्यस्तम चौक में से एक है. 


जहां पर आए दिन जाम की स्थिती बनी रहती है. ऊपर से यहां आवाजाही करने वाली बसों के दो दो बस स्टॉप होने की वजह से भी लोगों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ता है.

इसी के मद्देनजर यहां के दुकानदारों ने कई मर्तबा जिलाधीश की चौखट नापी और अपनी समस्या का हल करने की आवाज़ बुलंद की. बावजूद इसके इन दुकानदारों की मानें तो उनकी इस समस्या पर कोई गौर नहीं किया गया है. नतीजनत आये दिन यहां ट्रैफिक जाम लगा रहता है और वाहनों के हादसे भी होते रहते हैं. इसलिये दुकानदारों ने अब इस जिलाधीश के पोस्टर बनाकर अब इस तरह का हथकंडा अपनाने की कोशिश की है और फिर से जिलाधीश का ध्यान अपनी समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है.




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध