5 टायरों पर एचआरटीसी बस चलाने वाले चालक को निगम ने थमाया नोटिस

हिमाचल क्राइम न्यूज़

चम्बा। निस

बन्द थी मैकेनिक कि दुकान, चालक ने मज़बूरी में चलाई एक टायर निकालकर बस


6 पहिए वाली एचआरटीसी बस को 5 टायरों पर चलाने के मामले में हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बस चालक को नोटिस थमा दिया है. पठानकोट-सनवाल रूट पर बीते कल जब ये मामला पेश आया तो सोशल मीडिया पर पांच टायर पर चल रही बस की फोटो खूब वायरल हुई. ईटीवी भारत ने मामले को लेकर आरएम पठानकोट से बातचीत की और इसकी असली वजह जानने का प्रयास किया.


आरएम ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके डिपो की बस पठानकोट सनवाल रूट पर चलती है, और 18 तारीख को यह बस इसी रोड पर चली थी, लेकिन तीसा के पास बस का 1 टायर पंचर हो गया. वहां पर टायरमैन की दुकान नहीं होने के चलते चालक ने उक्त गाड़ी को 400 से 500 मीटर तक 5 टायरों के सहारे ही चलाकर बस स्टैंड तक पहुंचाया. वहां पर कुछ लोगों ने बस की फोटो निकालकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी. उन्होंने बताया कि चालक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने माना कि चालक की लापरवाही से कोई बड़ा हादसा हो सकता था.


ऐसे में चालक को नोटिस जारी किया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है.गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की सरपीली सड़कों पर अक्सर सड़क हादसे देखने को मिलते रहते हैं, जिसके चलते कई जिंदगियां इनका शिकार होती है, लेकिन कोई जानबूझकर आपकी जिंदगी को खतरे में डाल दे उसे क्या कहेंगे. जी हां इसी तरह का एक वाक्या एचआरटीसी की बस के साथ चंबा जिले में देखने को मिला था. पठानकोट डिपो की बस ठानकोट से सनवाल के लिए रवाना हुई थी, लेकिन तीसा के पास बस का एक टायर पंचर हो गया था. जिसे ठीक कराने की बदौलत वाहन चालक ने पांच टायरों पर ही सवारियों को भजराडू बस स्टैंड पर पहुंचाया. इसके बाद कुछ सवारियों ने 5 टायरों पर खड़ी बस की फोटो शूट कर ली और उसके बाद उन्हें सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. 




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए