हमीरपुर: नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 21 को, जानिए कितना होगा वेतन

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

नादौन। ब्यूरो


पंजाब के सरहिंद की निजी कंपनी मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया  लिमिटेड 21 अप्रैल को सुबह साढे दस बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उनकी आयु 21 से 37 वर्ष के बीच हो।

     जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को साढे 12 हजार रुपये से लेकर 16 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सुधा सूद ने बताया कि सभी पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। 



यदि किसी उम्मीदवार को उसके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजग़ार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के साथ 21 अप्रैल को साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला