मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के 29 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा

 लिस विभाग में सुरक्षा उपकरणों की खरीद पर 2.37 करोड़ व्यय: जय राम ठाकुर


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर से राज्य पुलिस विभाग के 29 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पुलिस विभाग के 40 लेजर स्पीड मीटर कैमरा, 124 बॉडी वॉर्न कैमरा व 129 लाइट बैटन भी लॉन्च किए।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लेजर स्पीड मीटर कैमरा, बॉडी वॉर्न कैमरा और लाइट बैटन सड़क सुरक्षा उपकरणों की खरीद पर 2.37 करोड़ रुपये  और वाहनों की खरीद पर 2.52 करोड़ रुपये व्यय किये गए हैं। राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके दृष्टिगत पुलिस विभाग को विश्व स्तरीय तकनीक से युक्त आधुनिक उपकरण और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल पुलिस के जवानों ने अपनी प्रतिभा और दक्षता से देश भर में अलग पहचान बनाई है।



इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि लेजर स्पीड मीटर कैमरा के माध्यम से यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। बॉडी वॉर्न कैमरा के माध्यम से यातायात व्यवस्था में तैनात जवानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता लाने में सहायता मिलेगी। लाइट बैटन के माध्यम से रात के समय जवानों द्वारा किए गए इशारों को समझने में चालकों को सहायता मिलेगी।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए