कांगड़ा: 13 वर्षीय बेटे की मौत को हत्या बता रहा पिता, एसपी से इंसाफ की लगाई गुहार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

धर्मशाला। संवाद सूत्र



 बैजनाथ के रहने वाले सुभाष चंद ने जिला एसपी डॉ खुशाल शर्मा के समक्ष मनीष के हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करने कि मांग की है। सुभाष चंद ने एसपी कांगड़ा से अपने 13 वर्षीय बेटे मनीष के हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने व बेटे को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

एसपी से इंसाफ की गुहार लगाते हुए सुभाष ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ काम पर गया था ओर उनका बेटे अकेला घर पर था। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को उनके बेटे की मौत हुई थी। उन्हें उनके बेटे का शव बरामदे में लटका हुआ मिला था। हालांकि सुभाष ने एसपी कांगड़ा से कहा है कि उन्हें शक है कि उनके बेटे को उनके पड़ोसी मनोज शर्मा ने रंजिश के चलते मारा है। इतना ही नहीं संतोष चंद ने एसपी कांगड़ा से कहा कि जब वह अपने बेटे की मौत की जांच करवाने के लिए भवारना थाना प्रभारी के पास पहुंचे, तो उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि आप लोग ही इस केस में फंस जाओगे। सुभाष ने कहा कि भवारना थाना प्रभारी द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार को लेकर आज एसपी कांगड़ा कार्यालय के बाहर समस्त गांव वासियों ने 13 वर्षीय मनीष के इंसाफ को लेकर व भवारना पुलिस प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। सुभाष ने कहा कि मनीष मेरा इकलौता बेटा था जिसे पड़ोसी मनोज ने मार दिया है। मृतक मनीष के पिता सुभाष चंद्र ने एसपी कांगड़ा से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करें और मेरे बेटे को इंसाफ दिलाया जाए।

वहीं, उक्त मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एसपी कांगड़ा ने कहा है कि 4 अप्रैल को हुई 13 वर्षीय मनीष की मौत के कारणों का खुलासा उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि 13 वर्षीय मनीष की मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कमेटी अपने स्तर पर जांच कर पता लगाएगी की ये हत्या का मामला है या आत्महत्या।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए