कुएं में मिला पांच दिन से लापता युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो ऊना।

 जिले के अजनोली गांव से लापता 25 वर्षीय युवक का शव साथ लगते कोटला कलां गांव के एक कुएं से बरामद किया गया है। शव की पहचान जीवन सैणी निवासी गांव अजनोली जिला ऊना के रूप में हुई है। जीवन सैणी नौ अगस्त से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था।

परिजनों ने घटना के संबंध में सदर थाना ऊना में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जीवन सैनी पेशे से ट्रक चालक था। वह नौ अगस्त की रात सोने के लिए दूसरे मकान की तरफ गया था। जब सुबह परिजन उसे उठाने गए तो पता चला कि जीवन रात को यहां पहुंचा ही नहीं था।

परिजनों ने उसे कई जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। परेशान परिजनों ने रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से संपर्क कर उसके बारे में पूछा, लेकिन कोई अता-पता न लगा। परिजनों ने आस-पास के गांवों में भी उसकी तलाश थी।


अब मंगलवार को उसका शव कोटला कलां में एक कुएं से बरामद किया गया। शव के पास पुलिस ने कीटनाशक दवाइयों की बोतलें भी बरामद हुई हैं। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ऊना भेज दिया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध