दर्दनाक हादसा: नदी के तेज बहाव में बहने से 11 साल के बच्चे की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो बीबीएन। अमन सैनी

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में बाल्द नदी में अचानक आए तेज बहाव में बहकर एक 11 साल के बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीबन एक बजे बद्दी के निकटवर्ती सनसिटी अपार्टमेंट के पास बाल्द नदी में अचानक आए तेज बहाव में विराज आलम (11) पुत्र कलाम अंसारी निवासी गांव धनमांगण डा. ढिंगवार जिला छपरा बिहार बह गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी व थोडी ही दूरी पर टोल टैक्स बैरियर के पास पुलिस को बच्चा पत्थरों में फंसा मिला, जिसको पुलिस कर्मचारियों ने कडी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन बच्चा तब तक अपना दम तोड चुका था।
बताया जा रहा है कि बद्दी में सनसिटी अपार्टमेंट के पास बाल्द नदी में विराज आलम अपने दोस्त के साथ बल्ब नदी में नहा रहा था कि अचानक नदी में तेज बहाव आ गया। विराज का साथी तो किसी तरह से तैर कर बाहर निकल गया लेकिन विराज तेज बहाव में फंस गया और तेज बहाव के कारण पानी में बह गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी वहां इकटठे हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर बच्चे की तलाश शुरू की व करीबन आधे घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने टोल टैक्स बैरियर के पुल के नीचे से बच्चे के शव को बाहर निकाल लिया।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी और करीबन आधे घंटे के अंदर बच्चे को पानी से बाहर निकाल दिया गया, लेकिन काफी चोटें लगने के कारण बच्चा दम तोड चुका था। और साथ ही उन्होंने लोगों से यह अपील भी की है कि बरसात के समय किसी भी ना ले या खड्ड के पास ना जाएं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत