टेक्नोमैक घोटाला: भगोड़े एमडी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो सिरमौर, शर्मा।

4300 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज एवं कर घोटाले में फंसे इंडियन टेक्नोमैक कंपनी के एमडी राकेश शर्मा के खिलाफ नाहन की विशेष अदालत ने असीमित समय के लिए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

शनिवार को विशेष अदालत में मामले से जुड़े सभी 19 आरोपियों के बयान दर्ज हुए। विशेष अदालत ने पिछली पेशी में राकेश शर्मा को भगोड़ा घोषित कर तीन महीने का गैर जमानती वारंट जारी किया था। लेकिन सीआईडी ने ओपन डेटेड वारंट जारी करने की अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। 

उधर, अदालत ने टेक्नोमैक घोटाले में बिजली बिलों के फर्जी आरटीजीएस मामले की सुनवाई 27 अगस्त को तय की है। आबकारी टैक्स से संबंधित मामले की सुनवाई 16 सितंबर को होगी। डीएसपी स्टेट सीआईडी रमेश शर्मा ने बताया कि इंटरपोल को भेजे जाने वाला रेड कार्नर नोटिस भी जल्द जारी किया जाएगा। 



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए