सड़क धंसने से ट्रक लुढ़का, ड्राइवर जख्मी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी, लक्की शर्मा 

बरोट-घटासनी सड़क पर बरोट से दो किलोमीटर दूर धरागन गांव के पास मंगरू स्थान पर सुबह नौ बजे के करीब एक सरिया से भरा ट्रक डंगा धंसने के कारण 50 फुट नीचे गिरने से चालक घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक ट्रक (एचपी-66-0853) का चालक रविंद्र कुमार पुत्र चुडू राम (45) गांव चरुडी डाकघर सुखार तहसील नूरपुर का रहने वाला है। गांव धराग्न के रवि कुमार, मनोज, पलकू राम ने बताया कि सड़क का हिस्सा जैसे ही धंसा, उसी समय ट्रक 50 फुट नीचे लुढ़क गया।ग्रामीण ड्राइवर को ट्रक से निकाल कर सामुदायिक केंद्र उपचार के लिए लाए। ट्रक पर प्राइवेट कंपनी के प्रोजेक्ट का सरिया लदा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोट की डाक्टर अक्षिता ने मामले की पुष्टि करते कहा कि चालक को सिर, पैर, टांग में खरोंचे आई हैं। उपचार कर चालक को छुट्टी दे दी गई है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए