पत्नी कीप्रताड़ना से तंग आकर पति ने लगाया फंदा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो मंडी, लक्की शर्मा।

 सिराज विधानसभा क्षेत्र के संगरूट गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना बुधवार देर शाम की है।
मृतक की पहचान मेघ सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी संगरूट के रूप में पुलिस ने की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
एसपी गुरदेव चन्द ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के पिता अमर सिंह की शिकायत पर मेघ सिंह की पत्नी धनेश्वरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम घर पर कोई नहीं था। घर में अकेले मेघ सिंह ने रस्सी से फंदा लगाया और जान दे दी। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने मेघ सिंह को फंदे पर झूलता देखा।
जिसके बाद परिजनों ने पंचायत प्रधान को सूचित किया। प्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस में दी शिकायत में मेघ सिंह के पिता अमर सिंह ने आरोप लगाया है कि बहू उसके बेटे को बेवजह परेशान करती रहती थी। जिसके कारण उसने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। अमर सिंह ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा साधारण स्वभाव का था और पत्नी उसे बेवजह तंग करती थी।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए